अंबेडकर नगर, मई 24 -- इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के शुकुल बाजार तेंदुआ में एक होटल के कमरे में दो दिन पूर्व प्रेमिका की मौत के मामले में अभी तक आरोपित का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। उधर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रेमिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबना बताया गया है। बसखारी थाना क्षेत्र के मरौंचा निवासिनी प्रिया (20) पुत्री अशोक व कुलदीप गौड़ पुत्र लक्ष्मी नरायन निवासी गोकुलपुर हंसवर के बीच लगभग तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते गुरुवार को रेस्टोरेंट में कमरा नं 303 में विवाद में कुलदीप ने प्रिया का गला दबाकर स्वयं जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिससे प्रिया की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- दो दिन पहले प्रेमिका की मौत,प्रेमी अस्पताल में भर्ती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रिया...