प्रयागराज, फरवरी 28 -- घूरपुर (प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद। आईटीआई के छात्र साहिल शुक्ला के आत्महत्या मामले का घूरपुर पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। उसके मुताबिक साहिल ने प्रेमिका की बेवफाई से आहत होकर खुद को गोली मारी थी। घटना के वक्त भी उसकी प्रेमिका से बात हो रही थी। बातचीत के दौरान ही उसने आत्मघाती कदम उठाया। यह बात साहिल के मोबाइल सीडीआर से पता चली है। एसीपी कौंधियारा अब्दुससलाम खान के मुताबिक लालापुर के गोबरा तरहार निवासी रेवती रमण शुक्ला का 22 वर्षीय इकलौता बेटा साहिल का 2024 से नैनी निवासी एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती की बड़ी बहन की शादी भी उसी चक गौरीशंकर नीबी गांव में हुई है जहां साहिल रहता था। बहन के घर आने-जाने के दौरान ही युवती और साहिल के बीच संबंध बना। साहिल उसी से शादी करना चाहता था लेकिन दूसरी जाति का हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.