कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर, संवाददाता। प्रेमिका के शादी से इनकार पर चकेरी के एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक की दोस्ती करीब 12 साल पहले सूरत की एक युवती से फेसबुक के जरिए हुई थी। उनके बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घटना के बाद परिजन ने युवती पर रुपये ऐंठने और अंतरजातीय बताकर शादी करने से मना करने का आरोप लगाया। वहीं घटना से कुछ घंटे बाद युवक के चाचा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एक साथ परिवार के दो सदस्यों की मौत होने के बाद में कोहराम मच गया। चकेरी के काजीखेड़ा निवासी 30 वर्षीय अंकित जायसवाल की घुमनी बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। यह भी पढ़ें- प्रेमिका के गम में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिवार में मां प्रमिला देवी, छोटा भाई अवनीश व बहन मानसी है। उनके पिता बलदेव प्रसाद की मौत हो चुकी है। परिजन ने बताया कि करीब 12 साल...