नोएडा, अप्रैल 25 -- प्रेमी-प्रेमिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई किराए के कमरे में दोनों मृत मिले थेग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। तुगलपुर गांव में किराए के कमरे में मृत मिले प्रेमी-प्रेमिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक युवती की मौत गला घुटने की वजह से हुई। जबकि, युवक की मौत का कारण हैंगिंग आया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि प्रेमिका का गला घोंटकर प्रेमी ने खुदकुशी की थी।देवरिया के महाल मंझरिया गांव का रहने वाला 28 वर्षीय गुड्डू पासवान उर्फ गोलू देवरिया के दन्नूर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय ज्योति के साथ किराए के मकान में लिव इन में रहता था। यह भी पढ़ें- प्रेमी-प्रेमिका का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार बुधवार की रात इनके कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने कमरे से दोनों के शव बरामद किए थे। शु...