रांची, मार्च 17 -- रांची, संवाददाता। डालसा की पहल से प्रेमाश्रय शेल्टर होम में रह रही बच्चियों के चेहरों पर फिर मुस्कान लौट आई। मिसिंग चाइल्ड की घटना के बाद मानसिक रूप से परेशान 13 बच्चियां लगातार रो रही थीं और शेल्टर होम में रहने को तैयार नहीं थीं। मामले की जानकारी मिलने पर न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर डालसा सचिव राकेश रौशन ने तुरंत टीम गठित की। टीम में डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी साहिष्ता प्रवीण और संगीता देवी शामिल थीं। मंगलवार को टीम ने प्रेमाश्रय शेल्टर होम का निरीक्षण कर बच्चियों के साथ घंटों बैठकर काउंसलिंग की। इस दौरान उनके खान-पान, पढ़ाई और दिनचर्या की भी समीक्षा की गई। वार्ड इंचार्ज को बच्चों के लिए अतिरिक्त गतिविधियां शुरू करने और नियमित काउंसलिंग कराने का निर्देश दिया गया। डालसा सचिव ने बताया कि अब...