नई दिल्ली, मार्च 20 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने ब्रज प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचीं। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति ने 'श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम' में महाराज श्री से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आध्यात्मिक मिलन ने न केवल ब्रजवासियों बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा है।एकांतिक वार्तालाप और अध्यात्म पर चर्चा आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज के शिष्यों और परिकरों ने राष्ट्रपति का भव्य एवं पारंपरिक स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू और पूज्य महाराज के बीच एकांतिक वार्तालाप हुआ। सूत्रों के अनुसार, इस भेंट के दौरान मुख्य रूप से अध्यात्म, निस्वार्थ सेवा और जनकल्याण जैसे गहन विषयों पर चर्चा की गई। राष्ट्रपति ने महाराज के सरल जीवन और उनके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.