हिन्दुस्तान संवाद, जून 3 -- वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम के पास से एक सात वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, कविता नामक महिला संत प्रेमानंद महाराज की शिष्या हैं और श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में रहकर सेवा-पूजा का कार्य करती हैं। उनका सात वर्षीय बेटा लड्डू उर्फ वेद कुमार गौतम भी उनके साथ आश्रम में रहता था और सेवा कार्यों में सहयोग करता था। बताया गया है कि इन दिनों बालक आश्रम के समीप जल सेवा के कार्य में लगा हुआ था। आरोप है कि 31 मई को वह रोजाना की तरह जल सेवा कर रहा था। इसी दौरान कोई अ...