हिन्दुस्तान संवाद, अक्टूबर 3 -- मथुरा के वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम आया एक किशोर गायब हो गया है। सादाबाद के गायब 17 वर्षीय अनुज चौधरी के परिजन संत प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज के सामने धरने पर बैठ गए। अपने बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग पर बैठे परिजनों ने आश्रम के शिष्यों पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। करीब आठ घंटे बाद पुलिस द्वारा समझाने पर धरना समाप्त कर दिया गया। चार बहनों के इकलौते भाई की तलाश में परिवार हलकान है। परिजन रो-रोकर अनुज को पुकार रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि संत प्रेमानंद के शिष्यों ने उनके बेटे को जबरन अपने कब्जे में ले रखा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जनपद हाथरस के गांव बरामाई खेड़ा थाना सादाबाद के रहने वाले राज...