औरैया, मार्च 6 -- औरैया, संवाददाता। शहर स्थित प्रेमानंद आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने पहुंचकर सहभागिता की। इस दौरान आश्रम परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मोहल्लेवासियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विधायक से आश्रम के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य कराने की मांग रखी। व्यापारी नेता बब्लू बाजपेयी ने बताया कि प्रेमानंद आश्रम क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों ने आश्रम परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा और अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं विकसित कराने की मांग भी विधायक के सामने रखी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना था कि आश्रम का सौंदर्यीकरण होने से क्षेत्र की धार्मिक और सा...