हापुड़, अप्रैल 24 -- पिलखुवा। प्रेमवती देवी मारवाड कन्या इंटर कॉलेज का उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट में मानसी कुंवरपाल 89.4% ने प्रथम, पायल रानी 88.6% ने द्वितीय, अनम सैफी 87.8% ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए। हाईस्कूल में कशब 89.5% फिजा सैफी 88.16% और आतिका 87.33% और दीप्ति रातपूत 87.33% तृतीय स्थान प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन किया। प्रबंधक राजीव कुमार कंसल ने कहा कि विद्यालय का यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सफलता पाने के लिए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- सर्वोदय इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शानदार...