प्रेमपुर माफी में विधायक निधि से सड़क कार्य का शिलान्यास
देहरादून, जून 11 -- कैंट विधानसभा क्षेत्र के कौलागढ़ प्रेमपुर माफी में विधायक सविता कपूर ने गुरुवार को विधायक निधि से निर्मित होने वाली सीसी सड़क कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनहित से जुड़े विकास कार्य निरंतर किए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, समिधा गुरुंग, डॉ. ओमवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह रावत, जेपी थापा, शेर बहादुर थापा मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.