लखीमपुरखीरी, मई 3 -- एक युवक की शुक्रवार को हुई मौत के मामले में मृतक के बड़े भाई ने गांव की ही एक महिला सहित 4 लोगों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप हैं कि प्रेम पाल की साजिशन हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया था। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। मितौली थाना क्षेत्र के कैमीभूड़ गांव निवासी 40 वर्षीय प्रेमपाल सिंह का शव शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे गांव के पश्चिम उसकी ही बाग में पेड़ से लटकता हुआ मिला था। परिजनों की मानें तो वह गुरुवार दोपहर से घर से लापता था। यह भी पढ़ें- ट्रक चालक की हत्या कर शव बाग में फेंका, पिता-पुत्र समेत चार हिरासत में बताते हैं कि रात में परिजनों से उसकी फोन पर बात भी हुई थी। लेकिन सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने आत्महत्या किए जाने प...