सीतापुर, मार्च 13 -- सीतापुर, संवाददाता। नगर के प्रेम नगर में शनिवार और रविवार को रक्तदानियों का मेला लगेगा। इसमें पहली बार रक्तदान करने जा रहे युवा भी शामिल हैं, वहीं 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके अनुभवी भी हैं। शहीदों को श्रद्धांजलि के रूप में संजीवन ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष शिविर लगाकर बड़े पैमाने पर रक्तदान करती है, धीरे कई संस्थाओं के जुड़ने से इस शिविर ने महोत्सव का रूप ले लिया है। शहीदों को श्रद्धांजलि के रूप में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले रक्तदान महोत्सव के आयोजन में ब्लड कनेक्ट फाउंडेशन, पतंजलि योगपीठ, रोटरी क्लब, जेसीआई, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी युवा मंच, आजाद हिंद भगत संगठन, गायत्री परिवार, राउंड टेबल, इनरव्हील, डोर फाउंडेशन, युवा सिंधी संगठन, युवा स्वर्णकार सभा, स्वराज फाउंडेशन, पहल संस्था, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन समेत कई अन...