गोपालगंज, फरवरी 23 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के बरौली थाना की पुलिस ने प्रेम नगर आश्रम के समीप वाहन जांच के दौरान रविवार को एक बाइक सवार युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के बाजार खजुरिया गांव निवासी सलीम अंसारी के पुत्र मेराज अली के रूप में हुई है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने पूछताछ कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार को बरौली थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार युवक अवैध हथियार के साथ खजुरिया गांव से छोटका बढ़ेया जाने वाली सड़क होते हुए प्रेम नगर आश्रम की ओर जा रहा है।सूचना के बाद पुलिस टीम ने प्रेम नगर आश्रम के समीप वाहनों की जांच शुरू की। वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.