बांदा, अप्रैल 16 -- बांदा। बिसंडा थाने के एक गांव निवासी पिता ने थाने में 21 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि बड़ी बेटी गिरवां थाने के बड़ोखर बुजुर्ग में शादी हुई है। उनका पड़ोसी सुशील पुत्र नरेश बेटी का देवर लगता है। बताया कि छोटी बेटी अपनी बड़ी बहन के यहां दो-दो माह तक रुकती रही। इसी बीच सुशील व छोटी बेटी के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। 10 अप्रैल की रात सुशील गांव आया और बेटी को बहलाकर भगा ले गया। तब से उसका कहीं पता नहीं लगा। यह भी पढ़ें- शादी की नीयत से युवती को भगाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...