बांदा, मई 21 -- बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय नौवी की छात्रा को साथ पढ़ने वाला युवक प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। पिता ने युवक व उसके पिता और भाई के खिलाफ नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 वर्षीय बेटी अतर्रा के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। उसकी क्लास में बबेरू के बुढ़ौली गांव निवासी कमल यादव पुत्र श्रीराम यादव भी पढ़ता है। बुधवार को दोपहर सभी लोग घर में सो रहे थे। तभी कमल उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर ले गया। पिता ने बताया कि जनवरी में उन्हें दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली थी। तब कमल व उसके पिता ने प्रेमजाल की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी थी। उसका वीडियो भी बनाया था। इसके बाद बुधवार को कमल अपने पिता व भाई की सह पर बेटी को भगा ले गय...