चंदौली, अप्रैल 20 -- चकिया, हिन्दु्स्तान संवाद। चकिया नगर के मुंसिफ कोर्ट परिसर में सोमवार की दोपहर गाजीपुर के युवक एक युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था। वही पुलिस को सूचना मिली की प्रेमजाल में फंसकर शादी हो रही है, लेकिन कोतवाली पुलिस की जांच में पता चला कि आरोप गलत है और परिजनों के सहमति से शादी हो रही है।गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के ईशोपुर बरहपुर गांव निवासी एक मुस्लिम युवक सोमवार की दोपहर एक युवती के साथ सोमवार को चकिया सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय के कोर्ट परिसर में पहुंचा। वही मुंशिफ कोर्ट परिसर में नोटरी कराने के दौरान दोनों के अंतर्जातीय विवाह की जैसे कुछ लोगों को जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दिए। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल कोर्ट परिसर पहुंच गइ। बताया कि मुंशिफ कोर्ट परिसर में लड़की का भाई ह...