संतकबीरनगर, मार्च 28 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रोसया बाजार में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रोसया बाजार निवासी संजय गुप्ता पुत्र रामतीरथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी अविवाहित बेटी गुंजना (19) को गांव के ही योगेन्द्र पुत्र रामकिशोर गुप्ता ने प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाकर 23 मार्च 2026 को दिन में करीब 12:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ अज्ञात स्थान पर भगा ले गया। आरोप है कि इस घटना में आरोपी की मां ज्ञानधारी और भाभी प्रियंका ने भी सहयोग किया। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने इस संबंध में आरोपी के पिता से फोन पर बात की तो उन्हें धमकी दी गई। वहीं आरोपी के घर पहुंचकर बेटी के बारे में जानकारी लेने पर वहां म...