लोहरदगा, जुलाई 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को लोहरदगा जेल भेज दिया है। मामले में मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने फास्टट्रैक न्यायालय से सुनवाई की मांग करते हुए दोषी के लिए कड़ी सजा की मांग की है।

घटना का विवरण जानकारी अनुसार लोहरदगा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा के साथ रांची में पढ़ाई के दौरान ब्लैकमेल और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित नाबालिग छात्रा रांची के एक प्रशिक्षण केंद्र में वायु परिचारिका बनने की तैयारी कर रही थी।

आरोपी से पहचान इसी दौरान रामगढ़ जिले के चितरपुर निवासी सुधांशु पांडेय नामक युवक से उसकी पहचान और मित्रता हुई। युवक भी उसी क...