बरेली, फरवरी 16 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। प्रेमजाल में फंसाकर युवती से शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति को उसके घरवालों ने अपने पास रोक लिया। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर में वसंत विहार कॉलोनी में रहने वाली सपना ने पुलिस को बताया कि प्रेमजाल में फंसाकर मोहनपुर नकटिया के उमेश कुमार ने दो साल पहले मंदिर में उनसे शादी की और अपने घर ले गया। ससुराल वाले इस शादी से खुश नहीं थे इसलिए पति उन्हें लेकर इज्जतनगर क्षेत्र में किराये पर रहने लगे। 25 सितंबर 2025 को उनके एक बेटी हुई, जिसके बाद ससुराल वालों का व्यवहार काफी खराब हो गया। ससुर जगदीश, सास जावित्री, देवर सूरज और ननद रीता पांच लाख की डिमांड कर प्रताड़ित करने लगे। 12 फरवरी की शाम आरोपी उनके घर पहुंचे और पति को तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.