गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ थाना क्षेत्र की एक किशोरी से फोन पर दोस्ती की और फिर धमकी देकर मां के 12 लाख रुपये कीमत के गहने हड़प लिए। आरोपी ने किशोरी को उसके मां-बाप की हत्या करने की धमकी दी थी, इस वजह से उसने घर में किसी को कुछ नहीं बताया। 20 मई को पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर गोरखनाथ पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के बरनहवा चकद निवासी आरोपी अभिषेक शर्मा वर्तमान में गोरखनाथ के रामनगर में रहता है। जानकारी के मुताबिक, किशोरी से युवक की मुलाकात रास्ते में हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे का नंबर ले लिए और बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाया और फिर किशोरी को परिजनों की हत्य...