लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर के भोला खेड़ा में रहने वाली युवती ने शादीशुदा प्रेमी पर प्रेमजाल में फंसाने, फिर अश्लील फोटो और मैसेज वॉयरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।आरोप है कि सुशील सिंह ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर संपर्क किया। धीरे-धीरे उसने दोस्ती बढ़ाई और प्यार का भरोसा दिलाया। आरोप है कि सुशील अपनी पत्नी द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बातें बताकर सहानुभूति लेता रहा, जिससे वह उसकी बातों में आ गई। दोनों के बीच बातचीत व मैसेज का सिलसिला शुरू हो गया। फिर जब युवती को नौकरी नहीं मिली और आरोपी गलत हरकतें करने लगा तो उसने संबंध खत्म करने की बात कही। यह भी पढ़ें- नौकरी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी इस पर आरोपी सुशील ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। कई बार कॉल और मैसेज कर आत्महत्या करने ...