रांची, अप्रैल 23 -- रांची। मेसरा स्थित प्रेमचंद हाई स्कूल ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा। इस वर्ष कुल 153 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से सभी सफल रहे। 73 छात्र प्रथम श्रेणी और 80 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। प्राचार्य ने इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए इसे शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रों के कठिन परिश्रम का फल बताया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टॉप-3प्रेम कुमार साहू: 498 अंक (99.60%)कुमार सत्यजीत: 489 अंक (97.80%)नैतिक केशरी: 472 अंक (94.40%) यह भी पढ़ें- संत मागर्रेट गर्ल्स हाई स्कूल में रिया बनीं स्कूल टॉपर यह भी पढ़ें- JAC 10th Result 2026, jacresults.com: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट...