रांची, मई 13 -- रांची, संवाददाता। प्रेमचंद हाईस्कूल, मेसरा में बुधवार को वर्ष 2026 में आयोजित बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। 10वीं बोर्ड में राज्य में टॉप करने पर छात्र प्रेम कुमार साहू (99.6 प्रतिशत) को ग्यारह हजार रुपये नकद राशि, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मनोबल बढ़ाया गया। कुमार सत्यजीत को 97.80%, नीतीश कुमार केसरी को 94.40%, मनीषा कुमारी को 93.60%, कंचन कुमारी को 93.40%, अंजली कुमारी को 92.40% और श्वेता कुमारी को 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर पांच-पांच हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- दी पेंटीकॉस्टल स्कूल के अर्पण कुमार 98.4% अंक लाकर बना स्कूल साइंस टॉपर अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।विद्यालय प्रबंधन के सचिव संजय कुमा...