रांची, अगस्त 19 -- रांची। प्रेमचंद उच्च विद्यालय व इंटर कॉलेज में बुधवार को शहीद प्रमोद शमीम मेधा प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत की प्रेरणा दी और अभिभावकों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जैक बोर्ड परीक्षा में 99.9% अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाने वाले छात्र प्रेम कुमार को सम्मानित किया गया। साथ ही फुटबॉल, क्विज, पेंटिंग और दौड़ प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: प्रेमचंद उच्च विद्यालय के विद्यार्थी मेधा सम्मान से सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...