पटना, मार्च 16 -- सांस्कृतिक संस्था प्रस्तुति ने सोमवार को प्रेमचंद रंगशाला में पांच दिवासीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 'प्रस्तुति उत्सव' का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने दीप जलाकर किया। महोत्सव की पहली शाम कोलकता की संस्था क्रिएटिव आर्ट्स के नाम रही। रमनजीत कौर द्वारा निर्देशित व रूहानी सिंह द्वारा अभिनीत नाटक 'होम इन ए सूटकेस' की आकर्षक प्रस्तुति हुई। इसमें 20 वर्षीय महिला तारिणी की कहानी को दर्शाया गया। उसे शहर छोड़ जाने के लिए बाध्य किया जाता है। नाटक में अनाम शहर के एयरपोर्ट के बारे में जिक्र किया है, जो विस्थापन की भावनाओं को बेहद मार्मिक तरीके से उकेरती है। इसमें युवा वर्ग की व्यथा को दर्शाने का प्रायास किया गया है। कलाकारों के अभिनय ने विस्थापन की भावनाओं को मार्मिक ढ़ंग से उकेरा गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.