पटना, मार्च 18 -- सांस्कृतिक संस्था 'प्रस्तुति' पटना द्वारा आयोजित 'प्रस्तुति उत्सव' के तीसरे दिन बुधवार को प्रेमचंद रंगशाला में कला और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्य मंच पर मुंबई की नाट्य संस्था 'कथा' की ओर से नाटक 'मेरे हिस्से की उड़ान' का मंचन किया गया। नाटक ने दर्शकों को मानवीय संबंधों की जटिलताओं पर सोचने को मजबूर कर दिया। हरविंदर कौर द्वारा निर्देशित तथा अभिनित नाटक के एकल अभिनय ने मंच पर समा बांध दिया। नाटक में मानवीय संबंधों के बीच की उस भावनात्मक दूरी को बारीकी से उकेरा गया, जहां एक ही छत के नीचे रहते हुए भी लोग एक-दूसरे से मीलों दूर होते हैं। नाटक में पक्षियों का रूपक इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया कि जैसे आसमान साझा करने के बावजूद पक्षी अलग दिशाओं में उड़ते हैं, ठीक वैसे ही मनुष्य भी साथ रहकर भी पूर्णतः जुड़ नहीं पाते।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.