वाराणसी, मई 18 -- वाराणसी। लमही स्थित प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट की ओर से 'सुनो मैं प्रेमचंद' के तहत रविवार को प्रेमचंद की कहानी 'स्वामिनी' का पाठ प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा ने किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी नीतीश सिंह की उपस्थिति विशेष रही। आरंभ में सभी ने मुंशीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ.मनोहर लाल,मनीष सिंह, अभिषेक जायसवाल, पवन वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, संगीत श्रीवास्तव, समीक्षा त्रिपाठी, आलोक शिवाजी, मनोज श्रीवास्तव, राहुल यादव, समीक्षा त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। स्वागत रोहित गुप्ता, संचालन आयुषी दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन राजीव गोंड ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...