वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट की ओर से लमही में रविवार को 'सुनो मैं प्रेमचंद' कार्यक्रम के तहत उनकी कहानी 'मांगे की घड़ी' का पाठ डॉ. इति अधिकारी ने किया। कार्यक्रम में बाल कलाकार पवन वर्मा का सम्मान हुआ। इस अवसर पर प्रो. श्रद्धानंद, डॉ. रामसुधार सिंह, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, राजीव गोंड, कंचन सिंह परिहार, मनोज विश्वकर्मा, डॉ. शरद श्रीवास्तव, मृत्युंजय मिश्रा उपस्थित रहे। स्वागत संतोष प्रीत, संचालन प्रांजल श्रीवास्तव और धन्यवाद डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...