सोनभद्र, जुलाई 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। संत कीनाराम पीजी कालेज राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा अन्य अतिथियों ने संत कीनाराम, मां सरस्वती और मुंशी प्रेमचंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया। इस दौरान एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने कालजयी कथाकार मुंशी प्रेमचंद की कहानियों को अपने समय और समाज के मर्मस्पर्शी कथा चित्र की संज्ञा दी। कहा कि प्रेमचन्द का साहित्य ग्रामीण परिवेश का दस्तावेज है। प्रेमचन्द को पढ़ना भारत को जानना है। विशिष्ट अतिथि पीडी सोनभद्र श्रवण कुमार राय ने कहा कि मुंशी प्रेमचन्द के कथा साहित्य में कई ऐसी कहानियां हैं, जो दिलो दिमाग को झकझोरने और मर्म स्थल को तीव्रता से छू लेने वाली हैं। यह भी पढ़ें- वैली स्कूल मे...