सीवान, अगस्त 3 -- सीवान। बिहार पब्लिक स्कूल, पचौरा मठिया में गुरुवार को महान कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती साहित्यिक माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। विद्यालय के निदेशक विनोद प्रसाद सिन्हा ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य समाज का सच्चा दर्पण है। उनकी रचनाओं में सामाजिक विषमता, ग्रामीण जीवन, मानवीय संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों का सजीव चित्रण मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रेमचंद के साहित्य से प्रेरणा लेकर जीवन में ईमानदारी, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी अपनाने का आह्वान किया। प्राचार्य अंकित ने 'गोदान', 'दो बैलों की कथा' सहित प्रेमचंद की प्रमुख रचनाओं का उल्लेख करते हुए उनके साहित्यिक योगदान पर प्रकाश ...