बेगुसराय, अगस्त 3 -- लाखो, निज प्रतिनिधि। जनवादी लेखक संघ (जलेस) और जन संस्कृति मंच (जसम) की जिला इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जीडी कॉलेज के दिनकर सभागार में साहित्यकार प्रेमचंद की जयंती पर 'मौजूदा राजनीतिक-सांस्कृतिक परिदृश्य में प्रेमचंद' विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- प्रेमचंद आज भी सामाजिक न्याय और मानवीय मूल्यों के प्रासंगिक साहित्यकारसेमिनार का संचालन कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र साह एवं विजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर जनगीत और कहानी-पाठ भी हुआ। मुख्य वक्ता एवं जलेस के राज्य सचिव कुमार विनीताभ ने कहा कि प्रेमचंद यथार्थवादी कथाकार होने के साथ सामंतवाद और साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष के साहित्यकार थे। उन्होंने वैचारिक रूप से वर्ग-समन्वय से वर्ग-संघर्...