बाराबंकी, फरवरी 26 -- फतेहपुर। बार एसोसिएशन के गुरुवार को सम्पन्न हुए चुनाव में प्रेमचन्द्र पाल नए अध्यक्ष चुने गए। महामंत्री पद पर मनीष श्रीवास्तव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी चुने गए। उपाध्यक्ष पद सर्वेश श्रीवास्तव को मिला। कुल 176 वोट थे। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला था। जिसमे प्रेमचन्द्र पाल को 106 मत व करीबी प्रत्याशी प्रदीप निगम को 53 मत मिले। प्रेमचन्द्र पाल 53 मतों के अंतर से विजयी रहे। तीसरे प्रत्याशी हरीश मौर्य को 13 वोट हासिल हुए। चार मत अवैध घोषित किए गए। महामंत्री के लिए आधा दर्जन उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें मनीष श्रीवास्तव ने करीबी मुकाबले मे राम औतार को 4 मतों से पराजित किया। मनीष को 51तथा राम औतार को 47वोट प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में अनीत रावत को 9, संजय सिंह को 19, अमर सिंह वर्मा को 13 व कुबेर सिंह को ...