बेगुसराय, अक्टूबर 18 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल,आरटीएस परिसर में दीपावली एवं छठ पर्व पर प्रातः कालीन प्रार्थना बेला में छात्र-छात्राओं द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने राम कथा का जीवंत चित्रण कर बुराई पर अच्छाई की जीत की मनमोहक झांकी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इनमें नृत्य, गीत, नाटक एवं लोकगीत की मनमोहक झलकियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, लक्ष्मी-गणपति की आराधना एवं वंदना के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने दीपावली की उजास और छठ पर्व की आस्था को मंच पर जीवंत कर दिया। विद्यालय प्रांगण उत्सवमय वातावरण से गूंजता रहा। विद्यालय के प्राचार्य- सह- सहायक क्षेत्रीय अधिकारी कमल किशोर सिन्हा ने सभी बच्चों के अभिनय की, उत्साह एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.