मुंगेर, मार्च 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। श्री मारवाड़ी धर्मशाला प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी जमालपुर की ओर से बुधवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में समारोहपूर्वक किया गया। समारोह की अध्यक्षता सम्मेलन के संयोजक संदीप अग्रवाल ने की, तथा संचालन सह संयोजक शेखर जलान ने किया। मौके पर मारवाड़ी समुदाय की महिलाओं व बच्चों ने भी होली मिलन समारोह में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, तथा एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकार होली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर संयोजक संदीप अग्रवाल ने कहा कि होली प्रेम, शांति व भाईचारगी का प्रतीक है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली खेलने से आपसी मन-मुटाव दूर होते हैं। सह संयोजक शेखर जलान ने होली में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंगेर पुलिस कप्तान (एसपी) सैयद इमरान मसूद, एसडीपीओ अभिषेक आनंद, इंस्पेक्टर एसएन मं...