सिमडेगा, मई 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। बकरीद के अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा शहर स्थित ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की बधाई दीं। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से गले मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं तथा जिले में अमन, भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि बकरीद त्याग, समर्पण, इंसानियत और आपसी प्रेम का संदेश देने वाला त्योहार है। उन्होंने कहा कि समाज तब मजबूत होता है जब सभी धर्म और समुदाय के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होते हैं। सिमडेगा की पहचान हमेशा से सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की रही है और यही एकता जिले की सबसे बड़ी ताकत है। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने मनाया बकरीद का पर्व उन्होंने कहा कि आज देश और समाज को नफरत नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और ...