बेगुसराय, फरवरी 17 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के दिनकर कला भवन के प्रेक्षागृह में द फैक्ट आर्ट एण्ड कल्चर सोसाइटी, बेगूसराय द्वारा नाटक "कथा" का प्रभावशाली मंचन किया गया। युवा कवि सुधांशु फिरदौस द्वारा लिखित तथा प्रवीण कुमार गुंजन के निर्देशन में प्रस्तुत यह नाटक प्रेम और पानी जैसे जीवनदायी तत्वों को बचाने की आवश्यकता पर जोर देता है। निर्देशक ने सशक्त दृश्य संयोजन, संवेदनशील प्रस्तुति और लयात्मक संरचना के माध्यम से कहानी को जीवंत रूप दिया। कर्णप्रिय संगीत, प्रभावशाली संवाद और भावपूर्ण अभिनय ने दर्शकों को गहरे चिंतन के लिए प्रेरित किया। शिवांगी त्रिपाठी, चंदन कुमार वत्स, खुशबू, वैभव सिंह, देवानंद सिंह, कमलेश ओझा, सौरभ शर्मा, आयशा यादव, संतोष कुमार राही और जितेन्द्र चौधरी सहित कलाकारों ने सधे अभिनय से कथा को जीवंतता प्रदान की। ...