हाथरस, जनवरी 28 -- हसायन।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंधौली में स्थित एक धार्मिक स्थल देवालय से इनवर्टर बैट्री चोरी हो गए।घटना चार दिन पहले तेइस जनवरी दिन शुक्रवार की बताई जा रही है।देवालय धार्मिक स्थल से इनवर्टर बैट्री के चोरी की घटना के बाद धार्मिक स्थल देवालय मंदिर के पुजारी ने गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए चोरी की घटना की लिखित तहरीर देकर पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनिल चौहान पुत्र उदयपाल सिंह निवासी सिधौली थाना कोतवाली हसायन जनपद हाथरस ने चौबीस जनवरी दिन शनिवार की कोतवाली पहुंचकर कोतवाली में पुलिस को लिखित तहरीर के माध्यम से शिकायत करते हुए चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि वह अनिल चौहान गांव सिंधौंली का रहने वाला है।वह अनिल चौहान प्रेतराज मन्दिर का पुजारी है। दिनांक तेइस जनवरी की रात्रि समय करीव नौ बजे ...