नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अपनी लाइफ को जितना हो सके नॉर्मल तरीके से जीना चाहती हैं जिसमें मूवी देखना, बाहर घूमना और एंटरटेनमेंट शामिल होता है। लेकिन इसी के साथ कई छोटे-छोटे सवाल भी मन में आते हैं, जैसे क्या तेज आवाज वाली मूवी देखना सुरक्षित है या नहीं। खासकर थिएटर में होने वाला loud sound कई बार चिंता का कारण बन जाता है। ऐसे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि आप बिना डर के अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर सकें। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ सावधानियां रखकर आप मूवी देख सकती हैं। जरूरी है कि आप अपनी सुविधा, मानसिक शांति और शरीर के संकेतों को समझते हुए फैसला लें।डॉक्टर क्या कहती हैं? नागपुर की गायनेकोलॉजिस्ट Dr. Vaidehi Marathe के अनुसार, सामान्य तौर पर तेज आवाज वाली मूवी देखना पूरी तरह अनसेफ नहीं होता। गर्भ में ब...