नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- 29 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार है। इस दिन सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और रात में चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं। हर साल की तरह इस बार भी महिलाएं करवाचौथ को ले कर बहुत ही एक्साइटेड हैं। लेकिन उन महिलाओं के मन में थोड़ी कन्फ्यूजन हो सकती है, जो इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और करवा चौथ का व्रत रखने की सोच रही हैं। आखिर प्रेग्नेंसी के दौरान व्रत रखना कितना सही है? क्या इस दौरान दिनभर भूखे-प्यासे रहना मां और बच्चे की सेहत पर असर डाल सकता है? एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ ईशा नंदल ने ऐसे तमाम सवालों का जवाब दिया है।प्रेग्नेंसी में करवाचौथ का व्रत रखने से पहले जान लें ये बातें डॉक्टर के अनुसार, प्रेगनेंसी के दौरान पूरा दिन बिना कुछ खाए-पिए रहना मां औ...