नई दिल्ली, जून 5 -- गर्मी का मौसम आते ही आम का इंतजार हर किसी को रहता है। लेकिन जब बात गर्भावस्था की आती है, तो कई महिलाओं के मन में एक सवाल जरूर आता है- क्या इस दौरान आम खाना सेफ है? अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग यह कह देते हैं कि आम की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे खाने से बचना चाहिए। यही वजह है कि कई महिलाएं अपनी पसंद का फल होने के बावजूद आम खाने से डरती हैं। हालांकि, डॉक्टर वैदेही मराठे का कहना है कि हर बात पर सिर्फ सुनी-सुनाई बातों के आधार पर भरोसा नहीं करना चाहिए। सही मात्रा में और सही तरीके से खाया गया आम गर्भावस्था के दौरान शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व दे सकता है।क्या प्रेग्नेंसी में आम खाना सुरक्षित है? डॉक्टर वैदेही मराठे के अनुसार, सामान्य और हेल्दी प्रेग्नेंसी में आम खाना सेफ होता है। आम में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मां और शि...