मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- Cyber Fraud in Bihar: सोशल मीडिया पर लुभावने विज्ञापन देकर साइबर फ्रॉड लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। कई बार उनकी गलत इच्छाओं को हथियार बनाकर शिकार बना लेते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक युवक सेक्स के आनंद के साथ 8 लाख बनाने के चक्कर में अपने घर में रखे रुपए गंवा बैठा। उसने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस छानबीन करने की बात बता रही है। मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना इलाके के एक गांव की है। युवक को उसके मित्र और परिजन ताना दे रहे हैं। पीड़ित युवक को फेसबुक पर एक विज्ञापन दिखा- प्रेग्नेंट करो, आठ लाख पाओ। तीन लाख पहले, पांच लाख काम के बाद। पसंद हो तो यहां अपना मोबाइल नंबर छोड़ दो। युवक लालच में पड़ गया और अपना मोबाइल नंबर दे दिया। फ्रॉड ने उसे फोन करना शुरू कर दिया। फोन पर झांसा देकर...