मैनपुरी, मई 8 -- मैनपुरी। जिले में निर्माणाधीन 24.61 करोड़ की लागत के बहुद्देशीय हॉल, प्रेक्षागृह एवं 38 करोड़ की लागत के संग्रहालय का डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के सहायक परियोजना प्रबंधक को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण में गुणवत्ता और मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। डीएम ने फॉल सीलिंग कार्य में प्रयुक्त जीआई शीट, रबर वॉशर और जीआई वॉशर की गुणवत्ता को परखते हुए कहा कि भविष्य में पानी के रिसाव और सीपेज को रोकने के लिए प्रत्येक पॉइंट पर उच्च गुणवत्ता वाले वॉशर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि छोटे ड्रिल होल से होने वाला रिसाव पूरी संरचना को खराब कर सकता है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने लोहे के गाटर और सपोर्टिंग स्ट्रक्चर में एंटी-रस्ट ट्रीटमेंट और प्राइमर...