मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ब्रह्मपुरा स्थित दाउदपुर कोठी में दो हजार की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का निर्माण 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ई. रविचंद्र ने इसकी अद्यतन रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी है। इसमें बताया है कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। छत की ढलाई के बाद प्लास्टर और फायर फाइटिंग का काम कराया जाएगा। इसके बाद रंगरोगन किया जाएगा। मालूम हो कि, यह जिले का यह पहला दो हजार क्षमता वाला ऑडिटोरियम होगा। इस अत्याधुनिक भवन में सभी मूलभूत सुविधाएं होंगी। वाहनों की पार्किंग को लेकर भी जगह सुनिश्चित किया गया है। इसके निर्माण पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। यह जी प्लस टू भवन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.