गया, अप्रैल 14 -- सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय इनर व्हील क्लब ऑफ गया ने मंगलवार को गया स्थित प्रेक्षण गृह (रिमांड होम) में वाटर कूलर स्थापित कराया। क्लब की अध्यक्षा दुर्वा सहाय के नेतृत्व में यह पहल की गई, जिसका उद्देश्य वहां रह रहे बच्चों और निवासियों को स्वच्छ व ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है। बढ़ती गर्मी के बीच इस पहल को काफी उपयोगी माना जा रहा है। वाटर कूलर लगने से अब प्रेक्षण गृह के बच्चों को आसानी से ठंडा और सुरक्षित पानी मिल सकेगा, जिससे उनकी दैनिक जरूरतों में राहत मिलेगी।अध्यक्षा दुर्वा सहाय ने बताया कि क्लब पहले भी एलईडी डोनेशन और वृक्षारोपण जैसे कई सेवा कार्य कर चुका है और आगे भी समाजहित में ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। यह भी पढ़ें- गर्मी में जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं: रूपा इस मौके पर सचिव मंजू सिन्हा, उषा राज, सीमा भदानी, शीतल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.