हल्द्वानी, जनवरी 31 -- भीमताल। ग्राफिक एरा भीमताल परिसर में शनिवार को पांच दिवसीय प्रेक्षणीय विज्ञान में तकनीकी प्रगति वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की दिशा कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यशाला में प्रेक्षणीय विज्ञान से जुड़े नवीन तकनीकी विकासों पर गहन शैक्षणिक एवं अनुसंधान परक मंथन किया गया। प्रो. डॉ. पुष्पा नेगी ने पिछले पांच दिनों की गतिविधियों की जानकारी दी। एरीज के निदेशक डॉ. मनीष ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के साथ चल रही संयुक्त अनुसंधान गतिविधियों की सराहना की और भविष्य में नियमित रूप से ऐसे संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। परिसर निदेशक प्रो. अनिल कुमार नायर ने कहा कि एरीज और ग्राफिक एरा के बीच पिछले वर्षों से अकादमी सामंजस्य लगातार बढ़ा है। एरीज के वैज्ञानिक एवं इंजीनियरिंग डिवीजन के अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार ने ग्राफिक एरा हि...