बगहा, नवम्बर 5 -- रामनगर, एप्र। रामनगर विधान सभा के सामान्य प्रेक्षक संतोष कुमार देवांगन ने मंगलवार को नगर के हरीनगर उच्च विद्यालय में बने डिस्पैच सेंटर में चल रहे ईवीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां चल रहे कमीशनिंग कार्य के सबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश भी मौके पर तैनात अधिकारियों को दिया। इस दौरान वहां मतदान दल के योगदान व डिस्पैच को लेकर की जा रही तैयारियों को भी देखा। चुनाव प्रेक्षक ने इससे जुड़े कई निर्देश भी अधिकारियों को दिया। इस दौरान रामनगर विधान सभा की निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर अंजलीका कृति समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि रामनगर विधान सभा के लिए हरीनगर उच्च विद्यालय डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। कमीशनिंग का कार्य बुधवार तक चलेगा। जहां से विधान सभा के 385 मत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.