प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में उन्नति ने दो स्वर्ण पदक जीते
गाज़ियाबाद, जून 8 -- गाजियाबाद, वंदना। नोएडा में उत्तर प्रदेश स्टेट रायफल एसोसिएशन की ओर से 30वीं प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले से उन्नति सिंह ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रतियोगिता का आयोजन चार से आठ जून तक किया गया। उन्नति ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग और पुलिस सर्विसेज वर्ग में एक-एक स्वर्ण पदक जीता है। उन्नति दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। एक महीने पहले ही उन्नति ने देहरादून में हुए ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। इसके साथ ही प्रतियोगिता में मदन मोहन ने मास्टर वर्ग और हेमलता ने वुमेन वर्ग मे 16वी रैंक हासिल कर स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। कोच वेद प्रकाश ने बताया कि चैंपियनशिप में लगभग दो हजार निशानेबाजों ने भाग लिया था। इसमें दीप म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.