गाज़ियाबाद, जून 9 -- गाजियाबाद, वंदना। नोएडा में आयोजित हुई 30वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर नाम रोशन किया। चार से सात जून तक प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विज्यांश चौधरी, हर्षित कर्दम और रुद्र कर्दम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। विज्यांश ने 10 मीटर एयर पिस्टल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में से 571 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। ये तीनों खिलाड़ी गाजियाबाद शूटिंग क्लब में अभ्यास करते हैं। विज्यांश इससे पहले भी सीबीएसई खेल प्रतियोगिताओं में जिला और राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत और एसजीएफआई में स्वर्ण पदक भी जीता था। इस अवसर पर गाजियाबाद शूटिंग क्लब के चीफ कोच शिवम त्यागी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके ...