लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- प्री-स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने को लेकर रॉकेट लर्निंग संस्था के सहयोग से सीडीपीओ व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर व संस्था के जिला समन्वयक बृजेंद्र अग्निहोत्री और निशांत शुक्ला ने प्रशिक्षण दिया। बृजेन्द्र अग्निहोत्री ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से शालापूर्व गतिविधियों के संचालन, मासिक अभिभावक बैठकों का आयोजन करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्री-प्राइमरी शिक्षा की आधुनिक तकनीकों, बच्चों के सीखने के अनुकूल वातावरण निर्माण व अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित करने के तरीकों पर जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्री-स्कूल शिक्षा बच्चों क...